फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कुलसारी गांव में डायरिया से 12 लोग बीमार

Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कुलसारी गांव में डायरिया से 12 से अधिक लोग बीमार हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उपचार किया। इस दौरान बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्ग भी उल्टी-दस्त से परेशान मिले।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कुलसारी गांव के मजरा बल्देव पुरवा में डायरिया का प्रकोप फैला है। लगातार लोग बीमार हो रहे हैं। गांव में रामकली देवी पत्नी राममोहन, जोला पुत्र रजवा, कैलाश पुत्र भूरा, गौर सिंह पुत्र राममोहन, अजय सिंह पुत्र राममोहन, राजाबाई पत्नी चंद्रिका, मालती पुत्री उदल, राखी पुत्री मुलायम, अशोक पुत्र गिरधारी, चुनबादी पुत्री गिरधारी, सीला पत्नी रजवा, सुनीता पत्नी राजेश, बबली पुत्री राजेश सहित आदि लोगों में डायरिया के लक्षण मिले हैं। गांव के लोगों ने डायरिया फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक विपिन शर्मा ने स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा। इसके बाद गांव में मौजूद बीमार लोगों का उपचार हुआ। डॉ. राजेंद्र पटेल, आंगनबाड़ी गीता देवी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इससे पहले भी दो दर्जन से ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। डाक्टर ने साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें