फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आग से खेत में खड़ी 12 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से कारण का पता नहीं, करीब तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। थाना क्षेत्र के गोबरौल गांव में तीन किसानों के खेत में सोमवार की सुबह आग लग गई। इससे उनकी 12 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। तीन लाख से अधिक के नुकसान की संभावना है।
राजापुर कस्बे के गोबरौल गांव में सोमवार की सुबह खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग आसपास के खेतों में फैल गई।आसपास नलकूप भी नहीं था। इस कारण आग पर काबू पाने में देर हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 12 बीघे की फसल जल गई। किसान जागेश्वर प्रसाद, बसंत प्रसाद, माता प्रसाद ने बताया तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट ...
कच्चे घर में लगी आग
खोही। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के नगर पंचायत चित्रकूट के वार्ड 13 की सुरंगी बस्ती में आदिवासी माचन मवासी के कच्चे घर में आग लग गई। इससे घर में रखी सामग्री जल गई। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग को बुझाया गया। आग लगने से 70 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें