फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की 15 व इंटर की 22 हजार कापियां मूल्यांकन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की 15 व इंटर की 22 हजार कापियां मूल्यांकन शेष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन के 10वें दिन हाईस्कूल की 15 हजार व इंटर की 22 हजार कापियां मूल्यांकन के लिए शेष बची हैं। रविवार को हाईस्कूल में 62,732 और इंटर में 35,083 कापियां मूल्यांकित हो चुकीं है। उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल की 77,742 में 15,010 शेष हैं इसी तरह इंटर में कुल 57,932 में 22,849 कापियां मूल्यांकन के लिये बची हैं। इस प्रकार हाईस्कूल में 62,732 और इण्टर में 35,083 कापियां मूल्यांकित हो चुकीं है। इस समय हाईस्कूल में 23 टोली में 174 और इण्टर इण्टर की 25 टोली में 127 परीक्षक कापियों का मूल्यांकन कर रहें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें