पेंशन के लंबित मामले को लेकर बैठक
चित्रकूट। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिसमें पेंशन पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पेंशनरों के प्रति संगठन जागरूक है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग में कई प्रकरण लंबित पाए गए। पेंशन के लंबित मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई गई। बैठक में विजय बहादुर पांडेय, भागवत सिंह, इंदु नारायण श्रीवास्तव, विजय बहादुर पांडेय, भागवत सिंह, बाबूलाल भागवत सिंह, इंद्र नारायण आदि मौजूद रहे। ब्यूरो