चित्रकूट। कोतवाली कर्वी के भगनपुर ठर्री गांव का अच्छे लाल पुत्र बद्री प्रसाद पटेल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि छोटा भाई अशोक कुमार उर्फ रज्जू आए दिन नशे की हालत में लोगों से विवाद करता है, मना किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। घायल ने बताया कि नशेड़ी भाई अशोक आए दिन बेवजह विवाद करता है। मंगलवार की शाम को उसका पुत्र पवन खेत से लौट रहा था तो रास्ते में अशोक ने उसे गाली देकर पीटा। किसी तरह वह चिल्लाता हुआ बचकर भागा तो उसने कुल्हाड़ी लेकर पीछा किया। रास्ते में पुत्र को बचाने पहुंचे अच्छे लाल पर ही उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
भाई ने भाई पर किया कुल्हाड़ी से हमला