बालिका के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी। थानाक्षेत्र के नोनार गांव से सात साल की बालिका को चार पहिया में अपहरण कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद बालिका को छुडाया लेकिन आरोपी भाग निकला। दरसेंडा निवासी रामकंहाई पुत्र शिव ने मंगलवार को बताया कि उसकी नाती पलक घर में परिजनों के साथ बरामदे में सो रही थी। रात को अज्ञात वाहन लेकर चालक आया तो उसे लेकर भागने लगा। गांव के बाहर बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों ने वाहन रोका। बालिका को बरामद कर आरोपी को पकड़ा। इसी बीच आरोपी वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने बालिका को परिजनों को सौंप दिया है। थाने में बालिका के नाना ने दरसेंडा के ही निवासी सोनू मिश्रा के खिलाफ अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो