बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 11 केंद्र
चित्रकूट। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2022 के परीक्षार्थियों के पंजीकरण कर परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए। राजकीय इंटर कालेज बरगढ़, राजकीय बालिका इंटर कालेज राजापुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी, चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज कर्वी, राजकीय बालिका इंटर कालेज मानिकपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज घुरेटनपुर, राजकीय हाईस्कूल मंडौर, राजकीय हाईस्कूल अशोह व राजकीय हाईस्कूल सिरावल को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या भी निर्धारित की गई है। (संवाद)