फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों में कारगर हैं होम्योपैथी दवायें

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसमी बीमारियों में होम्योपैथी दवाएं रामबाण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मौसम बदलाव से कई बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में होने वाली बीमारियों के लिए होम्योपैथी दवाएं रामबाण साबित हो रही है। साथ ही मरीजों को इन दवाओं का लाभ भी मिल रहा है। होम्योपैथी दवाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन मिश्र ने बताया कि क्रानिक डिजीज (यानि ऐसी पुरानी बीमारी जो जल्दी ठीक नहीं होती है) ऐसी बीमारियों में होम्योपैथ का इलाज बहुत कारगर है। सफर करते समय तेज व ठंडी हवा लगने से जुकाम, बुखार होने पर एकोनाइट, जिलसेमियम दवा बहुत कारगर है। इसी प्रकार बरसात में भीग कर होने वाली बीमारियों पर रसटाक्स दवा बहुत उपयोगी है। हृदय की धमनियों में रक्त का थक्का जमने पर सीने में दर्द की दशा में आर्निका दवा बहुत अच्छी है। बहुत जरूरी न हो तो चर्म रोग होने पर होम्योपैथिक दवा ही लेनी चाहिए। इससे चर्म रोग जड़ से समाप्त होगा और दवा के सेवन से अन्य कोई विकार भी उत्पन्न नहीं होगा। जिला अस्पताल में आयुष की अलग इमारत है, जहां मरीजों को सलाह व उपचार के साथ दवाई भी दी जा रही हैं। आयुर्वेद, होम्योपैथी की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पताल में रवि और रत्ना चिकित्सक हैं। जबकि कुलदीप होम्योपैथी चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें