फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से गिरा लाइनमैन, इलाहाबाद रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से खंभे से गिरा लाइनमैन, इलाहाबाद रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। नगर पंचायत राजापुर में संविदा कर्मचारी लाइनमैन भोला गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता कस्बे की स्ट्रीट लाइन बनाते समय करंट लगने से नीचे गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आयी। इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है। बताया गया है कि कस्बे के वार्ड 8 की स्ट्रीट लाइट शनिवार की रात खराब हो गई थी। सूचना पर रविवार की सुबह लाइन बनाने के लिए नगर पंचायत का लाइनमैन भोला गुप्ता खंभे पर चढ़कर लाइट बनाते अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे खंभे से नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने पर नगर पंचायत का कर्मचारी नत्थू पटेल इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गया। हालत अधिक खराब होने पर डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें