फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क हादसों में 10 लोग घायल

Thu, 14 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर चित्रकूट । अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के परसादी पुरवा निवासी भगवानदीन (45) व राधेश्याम (40) मंगलवार की शाम को खेत से घर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवरामपुर कस्बा के बाद पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार भगवानदीन ने हेलमेट नहीं पहना था। चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर निवासी रामगोपाल (35) व आलोक कुमार (30) बाइक से राजापुर कस्बा जा रहे थे। जैसे ही वह अर्जुनपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे नांदिन कुर्मियान निवासी गिरिजाशरण (40) से टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार की शाम पहाड़ी से सवारी भरकर टैक्सी कर्वी जा रही थी। बाबूपुर श्रमदान के पहले कर्वी की ओर तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चार पहिया चालक मौके से भाग निकला।
हादसे में पहाड़ी निवासी रावेंद्र (45), खोह निवासी फूलमती (50), खागा फतेहपुर निवासी निखिल (13), पहाड़ी निवासी मिथुन (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें