फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेराजगारी के मुद्दे पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बेराजगारी के मुद्दे पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। बेरोजगारी और बेकारी के मुद्दे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार की रात नौ बजे सपा के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने कैंडल जलाए और मशाल जुलूस निकाले। चकिया तिराहे पर एलबीएस डिग्री कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। वहीं एलबीएस के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुरली मनोहर यादव के नेतृत्व में पटनवा में कैंडल जलाकर जुलूस निकाला। इस वहीं एकौनी में सछास के अध्या यादवेश यादव और हृदयपुर में सयुस के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर बेरोजागारी के मुद्दे पर विरोध जताया गया। चकिया तिराहे पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव तथा रवि नगर में अशोक यादव के नेतृत्व में कैँडल जलाया गया। दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में युवा बेराजगारी से जूझ रहा है और प्रदेश और केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। युवा अखिलेश यादव जिन्दाबाद, दिग्विजय सिंह देव जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान धीरु यादव, प्रशांत पांडेय, अनीश मिश्रा, आदित्य चौधरी बिट्टू, विकास, मुकेश, देवेंद्र यादव,प्रदीप यादव, जितेंद्र यादव, रजत वर्मा, इरशाद, दिनेश, कमलेश, जयप्रकाश, राजू, रविकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें