मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरपनी में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल रामनारायण राम 35 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई है। रामनारायण की मां सुधिया देवी ने बताया गया कि दूसरे पक्ष के लोग बिना बंटवारा किए जमीन पर मकान बनवा रहे थे। विरोध उन लोगों ने बेटे को लाठी-डंडे से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घायल बेटे को पहले भभुआ सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।