पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर शाम सायकिल और बाइक की टक्कर में युवक घायल हो गया। घायलावस्था में राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अलीनगर एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र के टड़िया गांव निवासी गंगा यादव (35) सोमवार की देर शाम अपने भांजे के जन्मदिन में शरीक होने मुस्तफापुर जा रहा था। जैसे ही सरेसर गांव के समीप पहुंचा की साइकिल सवार से टकरा गया। इससे सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों ने इसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में अलीनगर ले गए। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।