फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज।थाना क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव निवासी सतीश मिश्र (28) व उनकी पत्नी सोनम (25) सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। युवक की हालत गंभीर देख उसे इलाज के लिए वाराणसी के ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शनिवार को सतीश की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि सतीश अपनी पत्नी सोनम को रामनगर स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए लेकर गया था। उपचार कराकर वह दोनो बाइक से घर लौट रहे थे कि जैसे ही तियरा गांव के पास पहुंचे कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गई। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। युवक की चोट गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रांमा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें