सकलडीहा। रेलवे स्टेशन के समीप बढ़वलडीह गांव के पास मंगलवार को रेलवे लाइन पार करते समय पटना की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
विकासखंड के धरहरा मड़ई गांव निवासी अविनाश यादव (25) किसी काम से सकलडीहा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। बढ़वलडीह गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय वह डाउन लाइन पर तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता के साथ भाइयों पिंटू व करण का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। संवाद