फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी अंतर्गत ताहिरपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात पर किसी वाहन के धक्के से नरैना निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम की स्थिति है। बबुरी थाना के नरैना गांव निवासी मेराज (28) मिर्जापुर जिले के नरायनपुर स्थित अपने ननिहाल गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से किसी निजी कंपनी में काम करने के लिए जा रहा था। वह ताहिरपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि किसी वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना औद्योगिक नगर पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान मेराज के रूप में की। पुलिस ने मेराज के परिवार वालों को घटना की सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। युवक के घर से और ननिहाल से लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें