फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। क्षेत्र स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर डीएफसीसी लाइन में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू खरवार के रूप में हुई है। सोनू अपने छोटा भाई के साथ घर से मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव में ससुराल जाने के लिए निकाला था। इसी दौरान रेलवे लाइन ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भाई के चीखने-चिल्लाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें