पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे जंक्शन के रेलवे यार्ड में जीटीआर ब्रिज के नीचे पोल संख्या 162 के समीप दोपहर सड़क की तरफ से एक युवक पहुंचा। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह सामने से आ रहे मालगाड़ी को नहीं देख सका। इससे मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसके पास कोई कागजात या रेल टिकट नहीं मिला। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि उसे कई दिनों से स्टेशन के आसपास घूमता देखा गया था। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।