मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे वाहनों की चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक साथ एक युवक को दुलहीपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास से धर दबोचा। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार आरोपी सतपोखरी निवासी नाथू सोनकर है। पूछताछ में बताया कि उसने 24 फरवरी को सतपोखरी से बाइक चुराई थी। इस दौरान टीम में एसआई नसीबुद्दीन व कांस्टेबल चंद्रकांत समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।