फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत की गई। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सुरतापुर निवासी अमित कुमार (26) को अलीनगर तिराहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास से उस समय पकड़ा गया। आरोप है कि वह महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और फब्तियां कस रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सकलडीहा में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें