बबुरी। चंद्रप्रभा नदी में शुक्रवार को मछली मारने के दौरान युवक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामदेव (40) दोपहर में चंद्रप्रभा नदी में मछली मारने गया था। इस बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। शाम तक गोताखोर युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका।