पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव के पास मंगलवार को चलती ट्रेन से एक युवक को बदमाशों ने धक्का मार दिया। इससे वह ट्रेन से नीचे गिरकर घायल गया और बदमाश उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना युवक ने स्थानीय पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की है। मूल रुप से बिहार के दुर्गावती जिले के मसौदा गांव निवासी अनिल सिंह (18) आरा से ट्रेन में सवार होकर वाराणसी जा रहा था। इस दौरान युवक ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल से बात करने लगा। जलीलपुर गांव के पास ट्रेन के पहुंचने पर बदमाशों ने अनिल को धक्का मार दिया। युवक के गिरते ही बदमाश उसका बैग लेकर भाग गए।