फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक झुलसा, तीन गाय मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मटियरा गांव में रविवार की शाम बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया। जबकि तीन गाय की मौत हो गई। मटीयरा गाँव निवासी गिरधारी राम अपनी दो गाय को बाहर बाँध कर घर मे बैठे थे। बिजली गरज के साथ तेज बरसात शुरू हो गयी। बिजली की कड़क के तेज होते देख ससुराल मे रह रहा दामाद अशोक राम जैसे ही गाय को खूंटे से हटाने के लिए निकला तबतक आकाशीय बिजली गिर गयी। मौके पर ही दो गाय की मौत हो गयी। वहीं अशोक बुरी तरह झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गांव के रामधनी यादव की गाय की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें