फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विशाल राजभर, फाइलफोटो
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर के कुछमन गांव के पास सोमवार की रात में सड़क हादसे में बाइक सवार विशाल राजभर (19) निवासी सकलडीहा तेंदुईपुर की मौत हो गई। वहीं, उनके दोस्त विष्णु सोनकर (18) घायल हो गए। दोनों युवक पीडीडीयू नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मंगलवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सकलडीहा के तेंदुईपुर गांव निवासी विशाल राजभर अपने साथी विष्णु सोनकर के साथ बाइक से पीडीडीयू नगर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कुछमन रेलवे फाटक के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के स्लीपर से जा भिड़ी। हादसे में बाइक चला रहा विशाल उछलकर पटरी पर जा गिरा। इससे उसके सिर में चोट लग गई। वहीं, पीछे बैठा विष्णु घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सकलडीहा सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विशाल की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, विष्णु सोनकर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन पहले तो मृतक के शव को घर लेकर चले आए लेकिन बाद में लोगों के समझाने पर पुलिस को सूचित किया। सकलडीहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें