फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मिलेगी भरपूर बिजली, नहीं होगी ट्रिपिंग और कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र में रविवार की देर शाम पांच एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर पहुंच गया। इससे क्षेत्र के लोगों को भरपूर बिजली मिल सकेगी। ट्रिपिंग और बेतरतीब कटौती की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य के प्रयास से पांच एमबीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपकेंद्र को मिल गया है। विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमबीए के स्थापित ट्रांसफार्मर से कई फीडरों के जरिये सप्लाई दी जाती है। इस पर ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या रही। क्षेत्रीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए विधायक ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर समस्या से निजात दिलाने के लिए उपकेंद्र परिसर में अतिरिक्त पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि अब तक 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज की समस्या रहती थी। वहीं पांच एमबीए क्षमता का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से अब उपकेंद्र से ओवरलोड के साथ ही लो वोल्टेज का संकट खत्म होने में मिल का पत्थर बनेगा। उपखंड अधिकारी अमित त्रिपाठी ने कहा कि पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर प्लेटफार्म पर पहुंच गया है। जल्द ही उसके माध्यम से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें