भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन कभी धागे की पतली डोर बांधकर पूर्ण हो जाता था। अब ट्रेंड बदल गया है। धागे की पतली डोर के अलावा एडी युक्त मेटल के ब्रेसलेट और चांदी की राखी मांग अधिक है। चांदी की राखी बाजार में सोने-चांदी के आभूषण की दुकानों में बिक रही है। बाजार में यह राखी 300 रुपये से लेकर 3500 रुपये की बिक रही है। इस बार नगर में दस से पंद्रह लाख रुपये की चांदी की राखी बिकने की उम्मीद है। नगर के धर्मशाला रोड स्थित स्वर्ण आभूषण व्रिकेता रामानंद सेठ ने बताया कि बाजार में चांदी की राखी तीन सौ रुपये से लेकर 3500 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। लोगों को यह राखी काफी पसंद आ रही है। नगर में 125 स्वर्ण आभूषण की दुकानें है। स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि इस साल दस से 15 लाख रुपये की राखियां बिकने की उम्मीद है। बताया कि चांदी की राखी का दाम वजन के हिसाब से होता है।