फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन के टक्कर से हुई थी पहलवान राकेश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लतीफ शाह मार्ग पर वाहन के टक्कर से बाइक से जा रहे सिकंदरपुर निवासी पहलवान राकेश यादव की मौत हुई थी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया। आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी पहलवान राकेश यादव आठ मई को अपने मित्र रणजीत के साथ बाइक पर सवार होकर चकिया जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पहलवान की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को चालक गणेश राय को पकड़ा गया। वह नारायणपुर का रहने वाला है। उसे मुहम्मदाबाद नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाल ने बताया कि गणेश ने बताया कि आठ मई को वह पिकअप से बारात लेकर पौनी गांव से मूसाखांड़ जा रहा था। शाम साढ़े सात बजे चकिया लतीफ मार्ग पर बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद वह वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें