फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय पुण्य की कामना से आंवले की पूजा कर किया कुष्मांड दान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अक्षय पुण्य की चाह में शनिवार को आंवले की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद कुष्मांड दान किया और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन पकाकर पूरे परिवार संग भोजन किया। जिले में आंवले के पेड़ के नीचे समूह में लोग मौजूद रहे और वहां चहल पहल का माहौल रहा। सुबह से देर शाम तक पूजा अर्चना, भोजन बनाने और खाने का सिलसिला जारी रहा। इससे पिकनिक जैसा माहौल रहा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी तिथि को आंवले की पूजा और गुप्त दान की महत्ता बताई गई है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के वृक्ष में कृष्ण और धात्रि की पूजा अर्चना करने और कुष्मांड (सफेद कोहड़ा) तथा गुप्तदान करने से नष्ट न होने वाले पुण्य अर्थात अक्षय पुण्य का लाभ मिलता है। शनिवार की सुबह स्नान ध्यान के बाद महिलाएं आंवला वृक्ष के समीप परिवार संग एकत्र हुई। यहां विधि-विधान से आंवला की पूजा की गई। इसके बाद पुरोहितों को बुलाकर कुष्मांड (सफेद कोहड़ा) में पैसा, गहने आदि डालकर दान किया और अक्षय पुण्य की कामना की। इसके बाद आंवला पूजा और कुष्मांड दान के महत्ता की कथा सुनी और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देने के बाद भोजन किया। नगर के कैलाशपुरी शिव मंदिर, काली महाल स्थित काली मंदिर, शाहकुटी के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, गया कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी, प्लांट डिपो सहित अन्य कॉलोनियों में आंवले के नीचे पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। आंवले के नीचे भोजन पकाने और खाने के दौरान पिकनिक जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें