अधिकारियों संग बैठक करते डीएम कुमार प्रशांत।
जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार प्रशांत ने गुरुवार को कैंप कार्यालय पर अधिकारियों संग बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी निर्वाचन कर्मी पोस्टल बैलेट या ईडीसी के माध्यम से अपना वोट सुनिश्चित करेंगे। दरअसल हजारों कर्मचारियों को चुनाव के कार्य में लगाया गया है। मतदान निर्वाचन कर्मियों द्वारा द्वितीय प्रशिक्षण 26 फरवरी से प्रारम्भ होकर 02 मार्च तक चलेगा, जिन निर्वाचन कर्मचारियों को प्रारूप 12 प्राप्त नहीं हुआ, वे प्रशिक्षण स्थल पर स्थापित फैसिलिटेसन केन्द्र से प्राप्त करें तथा उसे भरकर संबंधिंत विधानसभा क्षेत्र में अपना मत दे सकते हैं। प्रशिक्षण फैसिलिटेसन केन्द्र पर विधानसभावार बूथ निर्मित किए गए हैं। सभी रिटर्निग आफिसर को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से पोस्टर बैलेट के माध्यम से मतदान सुनिश्चित कराएं। बताया गया कि सभी निर्वाचन कर्मी पहचान के लिये पहचान पत्र अवश्य लाएं ताकि सत्यापन के पश्चात मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में ड्राइवर और क्लीनर के लिए पोस्टर बैलेट के माध्यम से मतदान तिथि छह मार्च निर्धारित है। कहा कि डाक मतपत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से सम्बन्धित मतदाताओ को भेजे जा रहे हैं। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह सहित सभी रिटर्निग आफिसर डीप्टी कलेक्टर दीप्ती देव यादव, रबिन्द्र जायसवाल, राम जतन राम आदि रहे।