लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के प्रदेश की ओर से प्रयागराज से निकली पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। यात्रा का प्रदेशमहासचिव/भदोही प्रभारी कमल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भदोही बॉर्डर पर यात्रा का स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उससे संगठन की मेहनत दिखाई दे रही है। आगे आने वाले चुनाव में कार्यकर्ता ऐसे ही जमीनी स्तर पर जुड़े रहे। जिससे पार्टी वंचित तबके के हक की लड़ाई लड़ती रहे। कमल तिवारी ने बताया कि यात्रा का पासी समाज ने अभोली, भरतपुर, नवाजीपुर में भी यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य पूरे प्रदेश के पासी समाज को एकजुट करना ताकि राजनीति वा सामाजिक स्तर पर समाज के अधिकारों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जा सके। मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे,आशुतोष सिंह गहरवार प्रदेश महासचिव, अवनीश तिवारी प्रदेश सचिव , जितेंद्र पासी प्रदेश महासचिव, रामविलास पासी प्रदेश सचिव, विजय राय मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर, राम अवध मिश्रा जिला अध्यक्ष भदोही आदि रहे।