फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया क्रासिंग पर मंगलवार को एक युवक की ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर जुटे आस-पास के लोगों ने देखा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई। बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा खुर्द निवासी श्रीकांत राम 22 वर्ष मजदूरी का काम करता है प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह बिछिया के रास्ते चंदौली मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था कि अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे एसआई मंजेश शंकर द्विवेदी युवक के मोबाइल से परिजनों को सूचित किया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें