स्थानीय ग्राम सभा स्थित गंगा नदी पर पीपा पुल लगाने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। प्रशासन का दावा है 20 दिनों में पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में गंगा में बाढ़ आने के कारण पीपा पुल निर्धारित तिथि 15 जून की रात में हटा दिया गया था। बाढ़ का पानी घटने के बाद पीपा पुल का कार्य चालू कर दिया गया है। इससे कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव का दर्शन पूजन चंदौली जनपद के लोगों के लिए आसान हो जाएगा । व्यापारियों को वाराणसी जौनपुर आने जाने के लिए दूरी कम तय करनी होगी। संवाद