ब्लॉक रोड के चौड़ीकरण में बाधक बने बिजली के पोल हटाने का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी ने सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है।ब्लॉक रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया एक महीने से चल रही है। सड़क की जद में कई मकान और जमीन आ रही है। प्रभावित किसानों का कहना है कि अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। दूसरी ओर, बिजली के पोल और तार हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम को पत्र भेजा था। शुक्रवार से बिजली विभाग ने पोल शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया। वहीं, रजबाहा में पानी छोड़ने के कारण पुलिया का निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। बिजली निगम के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पोल शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। संवाद