फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने प्रदर्शन किया

Wed, 06 May 2015 01:42 AM IST
सकलडीहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में दिनदासपुर गांव की महिलाओं ने गेट पर पहुंचकर समाजवादी पेंशन सूची में अपात्रों की भरमार किए जाने की शिकायत करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम नरेन्द्र कुमार सिंहको पत्रक देकर जांच कराने की मांग की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को सूची में अपात्रों की जांच कराने का आदेश देकर शांत कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप रहा कि  दिनदासपुर गांव के प्रधान और सचिव ने अपात्रों का नाम समाजवादी सूची में नाम डाल दिया है। जबकि गांव की अधिकांश महिलाओं को पूर्व से ही महामाया पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। उनका नाम हटाया दिया गया। कई बार प्रधान से जानकारी पूछने पर टालमटोल करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। इस दौरान सचिव के खिलाफ जांच कराने का निर्देश दिया गया । इस दौरान शारदा देवी, विद्या देवी, निर्मला देवी, रेखा, लाखी, गायत्री कालिंदी, सुशीला, सीमा, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें