फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाटाड़ गांव में शुक्रवार को आम के पेड़ से एक युवती का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मझगांवा भैरवनाथ यादव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि किशोरी तीन दिन से घर से गायब है। थाना क्षेत्र के बरवाटाड़ निवासी राम भवन की 18 वर्षीय पुत्री सविता तीन दिन पहले घर से बिना बताए गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे बहुत खोजा पर वह कहीं नहीं मिली। थकहार कर परिजनों ने थाने पहुंचकर बृहस्पतिवार को पुलिस को मौखिक सूचना दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी लिखित सूचना दीजिए। शुक्रवार को परिजन थाने पर गुमसुदगी की लिखित सूचना देने वाले थे। दोपहर में मृतका का छोटा भाई आम तोड़ने के लिए गया। तो देखा कि बहन का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ है। रोते-बिलखते वह घर भागकर आया और जानकारी दिया। गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी भैरवनाथ यादव ने मृतका के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश सरोज का कहना है कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा सविता का संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें