बाइक-स्कार्पियों की टक्कर में महिला घायल
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे रमौली गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास स्कार्पियो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान सैफपुर की रहने वाली विभा पांडेय घायल हो र्गइं। मौके पर मौजूद समाजसेवी पप्पू मौर्या ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद