सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरइया गांव के सामने सोमवार की रात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पहलान के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को आधी रात के बाद औरइया गांव के सामने किसी वाहन ने 50 वर्षीय महिला को धक्का मार दिया। उसकी घटना स्थान पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। गश्त पर निकले चौकी प्रभारी रामपुर मनोज पांडेय और कृपाशंकर यादव की नजर उस पर पड़ी तो शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में रखवा दिया। वह लाल रंग की साड़ी व स्वेटर पहने थी। चौकी प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि वह मानसिक बीमार चल रही थी।