फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। पटना पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे रूट पर क्षेत्र के पिपरदहा गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक पर पड़े क्षत विक्षत शव को बटोर कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। धीना थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि पुलिस को धीना स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला का शव कुछ दूरी तक कई टुकड़ों में फैला हुआ था। महिला के बाल सफेद थे। इससे लग रहा है कि महिला की उम्र पचास वर्ष के आस पास रही होगी। समीप में ही मैरून रंग की छीटदार साड़ी पड़ी थी। आशंका है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई होगी। महिला कहां की रहने वाली है, इसका पता नहीं चला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें