शहाबगंज। विकास क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी शेखर की पत्नी निशा को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा 102 पर फोन कर बुलाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज से 17 किमी दूर स्थित घुरहूपुर गांव के लिए एम्बुलेंस चालक सत्यपाल यादव व एमटी संदीप पाल एम्बुलेंस लेकर पहुंच गये। वही महिला निशा उसकी सास व आशा कार्यकर्ता को लेकर अस्पताल के लिए चल दिये। जैसे ही एंबुलेंस ढुन्नू गांव के पास पहुंची की महिला को प्रसव पीड़ा और बढ़ गयी। एम्बुलेंस रोक कर एमटी संदीप पाल ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से एम्बुलेंस के अंदर ही सकुशल प्रसव कराया । जहां महिला ने एक स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद एम्बुलेंस चालक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर,महिला को जच्चा बच्चा केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांचोंपरांत बताया कि नवजात और उसकी मां दोनों स्वास्थ्य है।संवाद