फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली की चपेट में आने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाघी पंचायत के कोठी घाट में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी स्थित कोठी घाट के इंद्रदेव की बहन सुनीता की शादी थी और परिवार के सभी सदस्य तैयारियों में लगे थे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इंद्रदेव की पत्नी नंदन घर के आंगन में काम कर रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और वह झुलस गई। नंदन आंगन में अचेत होकर गिर पड़ी। परिवारजनों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें