बलुआ थाना के हसनपुर (सेमरा) गांव में शुक्रवार की सुबह दस बजे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलस गई। वह खेतों पर काम करने जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गांव निवासी राकेश यादव की पत्नी रिंकी देवी (38) खेतों पर काम करने जा रही थी। वह हसनपुर ग्राम प्रधान के मिर्ची लगे खेत में पहुंची कि बिजली के हाईटेंशन तार से उसका सिर छू गया। करेंट लगते ही वह दूर जा गिरी और अचेत हो गई। ग्रामीणों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया और उसे पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।