फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी से सावधानी से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बच सकती हैं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत छात्रा परामर्श सत्र और स्वास्थ्य संबंधित वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. प्रियंका पटेल ने महिला सशक्तिकरण पर बताते हुए छात्राओं की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और समाधान के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अपनाकर डेंगू और मलेरिया से बचा जा सकता है। वेबिनार में मुख्य अतिथि डॉ. एसबी सिंह, ने डेंगू, मलेरिया, बीमारियों के बारे में जानकारी दी और बचाव के उपाय बताए। प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा ने विद्यार्थियों को अपने घर के आस-पास साफ-सफाई करने का सलाह दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सरवन कुमार यादव, डॉ. कलावती ने किया। संचालन रमाकांत गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें