फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विजेता पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के साधन सहकारी समितियों पर गहमा गहमी के बीच सभापति और उपसभापति का चुनाव किया गया। अधिकतर स्थानों पर निर्विरोध रुप से सभापति चुने गए। इस दौरान विजेता पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए गए। धीना : साधन सहकारी समिति डिग्घी में राकेश कुमार राय सभापति और अजय कुमार उपाध्याय उपसभापति निर्विरोध चुने गए। टांडाकला : राजेश सिंह अध्यक्ष और संजीव सिंह (रिंकु) उपाध्यक्ष चुने गए। मारुफपुर साधन सहकारी समिति पर रामअवध यादव, चकिया पर बिहारी मिश्र साधन सहकारी समिति पर त्रिभुवन मिश्र नन्हें अध्यक्ष चुने गए। सैयदराजा : जेवरियाबाद में विवेक पांडेय उर्फ रंटू पांडेय निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। पड़ाव : मढिया के चुनाव में राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष और सुनील उपाध्यक्ष चुने गए। नियामताबाद साधन सहकारी समिति पचोखर के अध्यक्ष पद पर राकेश सिंह पप्पू दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही कठौड़ी में ओमप्रकाश सिंह अध्यक्ष व रामअवध उपाध्यक्ष, कबीरपुर में काजू सिंह अध्यक्ष व अवधेश उपाध्यक्ष, भरछा मेें राजेश यादव अध्यक्ष बने। ताराजीवनपुर : साधन सहकारी समिति धूसखास का सभापति बलवंत मौर्य का दूसरी बार चयन हुआ। चकिया : किसान सेवा सहकारी समिति चकिया के सभापति मंगला राय और उपसभापति रविंद्र मौर्य, रामपुर कला में छन्नू सिंह सभापति और अरुण कुमार उप सभापति, उतरौत के सभापति हौसिला देवी तिवारी निर्वाचित हुई। शिकारगंज : किसान सेवा सहकारी समिति के लिए रमेश सिंह सभापति यादव और अभयशंकर सिंह उपसभापति चुने गए। इलिया : समिति के सभापति पद पर शशिकला, उपसभापति सुरेंद्र यादव, संचालक समिति में राजेश कुमार, सत्य प्रकाश, रामलाल, विनोद पांडेय, जामवंती देवी, नरसिंह, लल्लन यादव का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सकलडीहा : साधन सहकारी समिति सकलडीहा से सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल को निर्विरोध अध्यक्ष व इन्द्रा पांडेय को उपाध्यक्ष, सलेमपुर में हरेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष और सदानंद को उपाध्यक्ष, धरहरा से अध्यक्ष बृजेश पांडेय और त्रिलोकी यादव उपाध्यक्ष, तेन्दुई से नंदलाल कुशवाहा अध्यक्ष और मीना कुमारी उपाध्यक्ष, दिघवट में अरविंद सिंह अध्यक्ष और दामवंती देवी उपाध्यक्ष, भोजापुर में हरेन्द्र नारायण अध्यक्ष और चन्द्रशेखर आजाद को उपाध्यक्ष, बढ़वलडीह में सहेन्द्र राय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दिनेश यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें