फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद से ही करेंगे मतदान

Thu, 23 Feb 2017 01:52 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पोस्टल बैलेट भेजने की व्यवस्था में लगे डाककर्मी।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान भी विधानसभा चुनाव में शामिल होकर प्रत्याशियों की हार-जीत में निर्णायक साबित होंगे। ईवीएम ना सही लेकिन प्रत्याशी का भाग्य वे लिफाफे में बंद कर वापस भेजेंगे। यही नहीं चुनावी ड्यूटी कर रहे अन्य कर्मचारियों को भी मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए मुख्यालय स्थित डाकघर से औपचारिकताओं को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। सभी को बैलेट पेपर भेजा जा रहा है। जनपद में होने वाले चुनाव में बाहर रहने वाले लगभग सात हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसमें सैनिकों की संख्या भी प्रमुख शामिल है। सभी के मताधिकार के लिए आयोग से निर्देश मिलने के बाद रजिस्टर्ड कर्मचारियों व जवानों को पोस्टल बैलेट पेपर भेजने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। मुख्यालय स्थित डाकघर से  सैनिकों व अन्य कार्मिकों को बैलेट पेपर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए लगभग 15 कर्मचारी लगे हुए हैं। अभी तक सकलडीहा सीट के लिए 1216, चकिया के लिए 416 व मुगलसराय के लिए 385 मतपत्र लिफाफे में भर कर भेजा गया है। जवान के मत देने के बाद सक्षम अधिकारी प्रोफार्मा पर इस तथ्य की पुष्टी करेगा कि जिस जवान ने वोट दिया, वह सही है। इसके बाद लिफाफे में घोषणा पत्र और बैलेट पेपर वापस जिले में आएगा। वहीं दूसरी तरफ विस चुनाव में ड्यूटी बजाने वाले विभिन्न विभागों में कर्मचारी के रूप में तैनात जनपद के मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए प्रक्रिया जवानों की अपेक्षा थोड़ी अलग होगी।डाकपाल प्रवीण कुमार ने अब तक कुल 2017  पोस्टल बैलेट पेपर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

 जैसे जैस  पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त हो रहे हैं, उसे विभिन्न स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें