फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ के छात्र- छात्राओं की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय महाविद्यालय से आरंभ होकर नौगढ़ बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, थाना और बाघी गांव की बस्तियों से होते हुए विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने छोड़ो अपने सारे काम, चलो करें पहले मतदान, खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे और युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान जैसे नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि विधान सभा 2022 का चुनाव होने वाला हैं। जिसमें भाग लेने के लिए आप सभी को मतदाता बनना जरूरी है, सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। कहा कि यदि आप अपने नाम को मतदाता सूची में जुड़वाना, कटवाना या उसमें संशोधन करवाना चाहते हैं तो अपने गांव के बीएलओ से संपर्क कर इसे पूरा कर सकते हैं।। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर तेज प्रकाश चतुर्वेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर शीतला सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा यादव के अलावा सुरेश जायसवाल, महेंद्र केसरी, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, दीपशिखा, रूबी बानो मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें