फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के पहिये के नीचे दबकर पत्नी की मौत,पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के समीप शनिवार की देर शाम एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई, वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को भभुआ स्थित सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर छुट्टी होने पर युवक अपनी पत्नी से साथ घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

वाराणसी स्थित सामने घाट निवासी संजय कुमार अपनी पत्न रश्मि के साथ बाइक से झारखंड के हरिहरगंज से वाराणसी जा रहा था। शनिवार की शाम जैसे ही मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के समीप पहुंचे की एक ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला गिर गयी और ट्रक के पहिये की नीचे आ गयी । जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। संजय कुमार हरिहरगंज में एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दुर्गा पूजा की छुट्टी होने पर वह पत्नी को लेकर वाराणसी स्थित अपने घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें