इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के लिए एक कक्ष बनवाने की घोषणा की और सांसद निधि से पांच लाख रुपये स्वीकृत करने की मंच से घोषणा की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक अभय जी ने कहा कि शिक्षा को समझना है तो पहले भारत के मूल को समझना होगा। विशिष्ट अतिथि देवभट्टाचार्या जनशिक्षा समिति के प्रांत निरीक्षक राजबहादुर दिक्षित, आदि मौजूद रहे।