फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 क्रय केंद्रों पर होगी किसानों से गेंहू की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। खाद्य एवं विपणन विभाग गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कराने के लिए तैयारियों में जुट गया है। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से जिले में गेहूं की खरीद शुरू की जानी है। इसके लिए 27 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले बड़े किसानों का सत्यापन अपर जिलाधिकारी करेंगे। वहीं 15 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों का सत्यापन करने के बाद केंद्र पर अनाज बेचने की अनुमति दी जाएगी। राज्य सरकार ने इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। यह बीते वर्ष की तुलना में 50 रुपये ज्यादा है। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से जनपद में गेहूं खरीदी शुरू करने जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। एक मार्च से गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है। कोई भी किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकता है। इस बार गेहूं क्रय की अवधि एक अप्रैल से 15 जून 2021 तक है। राज्य सरकार ने इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। यह बीते वर्ष की तुलना में 50 रुपये ज्यादा है। जिला प्रशासन ने फिलहाल 27 क्रय केंद्रों को मंजूरी दे दी है। खरीद के लिए जल्द ही लक्ष्य भी निर्धारित किया जाएगा। वैसे किसानों के आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इस बार 15 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों के पंजीकरण का सत्यापन अपर जिलाधिकारी करेंगे। इससे कम रकबा का किसानों के पंजीकरण का सत्यापन एसडीएम करेंगे। इससे फर्जीवाड़े नहीं हो पाएगा। शासन के निर्देश पर जनपद में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें