नवीन मंडी में हो रहा गेंहू की खरीद। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कृषि प्रधान जनपद में गेहूं की खरीद काफी धीमी गति में चल रही है। लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अभी भी विभाग लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। जनपद में 57 क्रय केंद्रों पर 83 हजार मिट्रिक टन के सापेक्ष 16 सौ किसानों से मात्र सात हजार मिट्रिक टन गेहूं की खरीदारी ही की गई है। यह लक्ष्य के सापेक्ष 10 फीसद से भी कम है। विभाग का दावा है कि 15 जून तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा लेकिन जनपद के क्रय केंद्रों पर किसानों की उपस्थिति ना के बराबर है। वहीं खुले बाजार में समर्थन मूल्य के बराबर रेट मिलने व तत्काल भुगतान हो जाने से किसान बाजार में ही अपना गेहूं बेच रहे हैं। गेहूं खरीद के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर 57 क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन किसानों की उपस्थिति कम होने के कारण गेहूं की खरीदारी धीमी गति से चल रही है। यही हाल रहा तो लक्ष्य भी पूरा करना विभाग के लिए मुश्किल हो जाएगा। एक अप्रैल से खरीदारी शुरू होने के बाद अब तक मात्र सात हजार मिट्रिक टन गेहूं की खरीदारी ही हो पाई है। गेहूं खरीद के बाद अब तक 1350 किसानों के खाते में 12 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। जनपद में 57 क्रय केंद्र संचालित हैं जिनपर गेहूं की खरीदारी की जा रही है। खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। किसान अपना टोकन अपने नजदीकी केंद्र से पहुंच कर ले प्राप्त कर गेहूं बेच सकते हैं। अनूप श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी।