फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: माैके पर जाकर गड़ई नदी को पाटे जाने की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम न्यायिक रतन वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम जांच टीम पांडेयपुर पहुंची। टीम ने चकिया रोड के चौड़ीकरण के दौरान डेढ़ किलोमीटर तक पुरानी गड़ई नदी को पाटे जाने के मामले की जांच की। एडीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपा जाएगा। गोधना हाईवे चौराहा से लेवा तक पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बगैर सिंचाई विभाग की अनुमति के लोक निर्माण विभाग ने गड़ई नदी को करीब डेढ़ किलोमीटर तक पाट दिया। इसके चलते पिछले दिनों जल निकासी न होने के कारण क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। इसमें हजारों किसानों की फसल बर्बाद हुई थी। क्षेत्रीय किसानों ने लोक निर्माण विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया था। वहीं गड़ई नदी की खोदाई के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी मिला था। इस पर उन्होंने जल्द ही नदी के खुदाई का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। पिछले सप्ताह किसानों और संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक की थी। इसमें पीडब्ल्यूडी की ओर से गड़ई नदी पाटे जाने का मामला सामने आया था। इस पर जिलाधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस बाबत एडीएम न्यायिक रतन वर्मा ने बताया कि जांच टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। जो भूमि है वह सरकारी है। जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। वहीं भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि ओल्ड गड़ई नदी का जो भी क्षेत्र है। इसकी खोदाई होगी। टेंडर प्रक्रिया शासन की ओर से अंतिम चरण में है। जांच टीम में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें